अभद्रता का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, मारपीट कर किया घायल

Location: Bhavnathpur

चेचरिया निवासी दिलीप यादव की पत्नी निशा देवी के साथ गांव की महिलाओं ने पत्थर और लात-घूंसों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायलावस्था में महिला को केतार थाना प्रभारी द्वारा सूचना दिए जाने के बाद 108 एंबुलेंस से लाकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां पर तैनात शैलेन्द्र कुमार की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।
घटना की जानकारी देते हुए घायलावस्था में महिला ने बताया कि मेरे पति की मानसिक स्थिति कमजोर है वह भवनाथपुर के झुमरी में ससुराल वालों के साथ रहते हैं,और हम गांव में अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर कुछ दिन पहले गांव के ही परसु यादव ने अपने फोन से गलत नीयत से मेरे पास फोन करके अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया,जिसका हमने विरोध करते उसके साथ गाली-गलौज की। जिसके बदला लेने के लिए सोमवार की सुबह में मैं जब चापाकल पर पानी लेने गई तो वहां पर परसु यादव की पत्नी देवंती देवी,प्रभु यादव की पत्नी बसंती देवी और आशीष यादव की पत्नी सविता देवी तीनों आ धमकी और यह कहते हुए कि मेरे पति के साथ गाली-गलौज करती है,सभी ने मिलकर मेरे साथ पत्थर और लात-घूंसों से पिटाई कर दी,और जब मेरे दोनों छोटे बच्चे आये तो उनके साथ भी मारने के दौड़े।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!