आदिम जनजाति के वृद्ध को जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला

Location: Dhurki

थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडार पंचायत के कदवा उर्फ लिखनीधौरा गांव में आदिम जनजाति के एक वृद्ध व्यक्ति को जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला। मृतक की पहचान सकुराज कोरवा (65) वर्ष के रूप में की गई है। घटना सोमवार की है।

घटना की खबर सुनने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं ग्रामीणों में दहशत का भी माहौल है। शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और थाना प्रभारी को दिया। जिसके बाद वनपाल प्रमोद यादव व थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वही वन विभाग की टीम ने मृतक के परिजन को तत्काल सहायता के रूप में दस हजार रुपए प्रदान किया। साथ ही चार लाख रूपए मुआवजा के रूप में देने की बात कही।

जानकारी के अनुसार मृतक लकड़ी चुनने के लिए जंगल गया हुआ था। जहां एक जंगली हाथी ने उसपर हमला कर दिया इस दौरान उसे कुचल कुचल के मार डाला। इस दौरान प्रमुख शांति देवी, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव, सासंद प्रतिनिधि सुदर्शन प्रसाद गुप्ता, मुखिया रघुनाथ सिंह, किशुनधारी कोरवा, झामुमो नेता इसराइल खान सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ghulam Rabbani

    Location: Dhurki Ghulam Rabbani is reporter at आपकी खबर News from Dhurki

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!