आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Location: Meral

मेराल (गढ़वा)। मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक मांग पत्र सौंपा। हालांकि, प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो की अनुपस्थिति के कारण यह मांग पत्र महिला पर्यवेक्षिका मीना कुमारी को सौंपा गया। सेविकाओं ने बताया कि यह मांग पत्र आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के आह्वान पर सौंपा गया है, जिसमें प्रमुख रूप से नियमावली बनाने और मानदेय में वृद्धि जैसी आठ सूत्रीय मांगें शामिल हैं।

सेविकाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पूर्व में घोषणा की थी कि सेविकाओं के लिए एक नियमावली बनाई जाएगी और उनके मानदेय में ₹13,000 की वृद्धि की जाएगी, लेकिन अब तक इस घोषणा पर कोई अमल नहीं हुआ है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
सेविकाओं ने एक स्वर में कहा कि यह मांग कोई नई नहीं है, वर्षों से सेविकाएं अपनी नियमितीकरण और वेतन में वृद्धि की मांग को लेकर संघर्ष कर रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किए गए वादे पर अभी तक अमल नहीं किया गया है, जिससे सेविकाओं का धैर्य टूटता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगी।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सेविकाएं शामिल थीं, जिनमें जिलाध्यक्ष विभा यानी, श्याम दुलारी देवी, लीलावती देवी, सुनीता देवी, प्रभा देवी, शीला दास, रीता देवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!