झामुमो में शामिल हुए 200 से अधिक लोग, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा- जनता अब विकास विरोधियों को तड़ीपार करेगी

Location: Garhwa


गढ़वा: मेराल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से भाजपा,एआईएमआईएम और अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर 200 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया है। मंगलवार को झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वाले इन लोगों का स्वागत गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया। मंत्री ठाकुर ने अपने गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित समारोह में माला और पार्टी पट्टा पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल किया और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।
इस मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि अब सभी लोग आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में झामुमो की नीतियों और राज्य सरकार द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। मंत्री ने दावा किया कि झामुमो एकमात्र पार्टी है जहां आम जनता और कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा, “काफी मुश्किल हालातों के बावजूद मैंने गढ़वा में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं, जिनका सीधा लाभ जनता को मिला है। जनता अब जाग चुकी है और विकास विरोधियों को इस बार फिर से तड़ीपार करेगी।”
मंत्री ने आगे कहा कि राज्य में अगली सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनेगी ताकि विकास की यह यात्रा लगातार जारी रह सके।
इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण लोग झामुमो में शामिल हुए, जिनमें उपेंद्र चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी, विजय कुमार, सुनील राम, पप्पू सिंह, अखिलेश राम, जितेंद्र राम, राम सागर शर्मा, सुनील चंद्रवंशी, सत्येंद्र चंद्रवंशी, अंगद पासवान, जगन पासवान, शौकत खान, इम्तियाज खान, सरफराज खान, मनोज कुमार, पिंटू कुमार, सुगिया देवी, फुल कुमारी देवी, सुनैना देवी और सुनीता देवी शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!