500 घरों में एक साथ हुआ गायत्री महायज्ञ, वीर सैनिकों के लिए दी गई विशेष आहुतियाँ ,बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री परिवार का जिलेभर में ‘गृहे-गृहे यज्ञ’ अभियान

Location: Garhwa


गढ़वा : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को पूरे गढ़वा जिले में ‘गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों की शक्ति संवर्द्धन के लिए सामूहिक यज्ञ के माध्यम से विशेष आहुतियाँ प्रदान करना था।

सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस अभियान में जिले के लगभग 500 घरों में यज्ञ संपन्न हुआ। इससे पूर्व, सुबह 7 से 9 बजे तक गायत्री परिजनों ने शहर के मंदिरों, शक्तिपीठों व प्रज्ञा केंद्रों पर सामूहिक यज्ञ किया। इसके बाद पीले गणवेश में महिला-पुरुष कार्यकर्ता टोली बनाकर घर-घर पहुंचे और यज्ञ संपन्न कराया।

यज्ञ के दौरान विशेष रूप से देश की सीमाओं पर बढ़ते तनाव को ध्यान में रखते हुए, सैनिकों के आत्मबल, पराक्रम और शौर्य वृद्धि हेतु विशेष मंत्रों के साथ आहुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला समन्वयक विनोद पाठक, संतन मिश्र, शोभा पाठक, अनिता देवी, मीना कमलापुरी, ममता तिवारी, सुनंदा दूबे, शिवानी दूबे, अखिलेश कुशवाहा, अनिल विश्वकर्मा आदि की अहम भूमिका रही।

विश्व स्तर पर 40 लाख घरों में हुआ यज्ञ

गायत्री परिवार के परिव्राजक संतन मिश्र ने जानकारी दी कि यह एक वैश्विक अभियान है। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत सहित विश्वभर के 40 लाख घरों में एक ही समय पर यज्ञ कराया गया। उन्होंने कहा कि सामूहिक यज्ञ का सूक्ष्म जगत पर वैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रभाव पड़ता है, जो देश की रक्षा, विश्व शांति और युग परिवर्तन के लिए अत्यंत आवश्यक है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!