फरार आरोपी अन्नु विश्वकर्मा के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना की पुलिस सोमवार को ढोल नगाड़ों के साथ शहर थाना क्षेत्र के सुदना बाईपास रोड निवासी फरार आरोपी अन्नू विश्वकर्मा के घर इश्तेहार चिपकाया है।इस संबंध में शहर थाना के एसआई कालिका राम ने बताया की शहर थाना क्षेत्र के सुदना बायपास रोड निवासी अन्नू विश्वकर्मा पिता गिरवर विश्वकर्मा के घर सोमवार को इश्तेहार चिपकाया गया है।अनु विश्वकर्मा शहर थाना कांड संख्या-395/24 में फरार चल रहा हैं।उन्हें कोर्ट में सशरीर हाजिर होने के लिए उसके घर पर इस्तेहार चिपका कर उसे हाजिर होने के लिए परिजनों को चेतावनी दी गई है।उन्होंने बताया की न्यायालय के निर्देश पर अन्नू विश्वकर्मा के घर इस्तेहार चिपकाया गया है। इस्तेहार चिपकाने के समय अभियुक्त के अन्य सदस्य गवाह के रूप में मौजूद थे।इस्तेहार चिपकाये जाने के बाद भी अगर आरोपी न्यायालय के समक्ष आत्म समर्पण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध एक माह बाद कुर्की जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।मौके पर टिओपी 3 प्रभारी भूपेंद्र सिंह, टाइगर मोबाइल के जवान और शहर थाना के पुलिस जवान मुख्य रूप से उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!