15 करोड़ की लागत से बनेंगी गढ़वा विधानसभा की छह प्रमुख सड़कें, मिली स्वीकृति

Location: Garhwa

गढ़वा। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 15 करोड़ रूपये की लागत से करीब 14 किमी लंबी छह प्रमुख सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनमें गढ़वा प्रखंड में एक, रंका में तीन, रमकंडा में एक तथा चिनियां प्रखंड में एक सड़क का निर्माण कार्य शामिल है। इसकी शीघ्र ही निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र कितासोती कला में टेगारी टांड़ टोला से तेनवर खेल मैदान तक भाया कितासोती बाजार चौक पथ 3 करोड़ 72 लाख 46 हजार 300 रूपये की लागत से 3.45 किमी, रंका प्रखंड में रंका-सेवाडीह मुख्य पथ से रंका खूर्द होते हुए चिनियां मुख्य पथ तक 2 करोड़ 6 लाख 43 हजार 900 रूपये की लागत से 1.86 किमी, सेवाडीह मुख्य पथ से उरांव टोला होते हुए मझिगावां तक 4 करोड़ 68 लाख 86 हजार 300 रूपये की लागत से 4.3 किमी, ग्राम पिंडरा में दिनेश सिंह के घर से आंगनबाड़ी होते हुए मुख्य पथ तक 1 करोड़ 11 लाख 56 हजार 500 रूपये की लागत से 1.1 किमी, रमकंडा प्रखंड में रमकंडा-रक्सी मुख्य पथ विनय सिंह के घर से नन्हक साव के घर होते हुए रमकंडा-भंडरिया पीडब्लयूडी पथ तक 1 करोड़ 32 लाख 25 हजार 800 रूपये की लागत से 1.4 किमी तथा चिनियां प्रखंड में रंका-चिनियां-कदवा पीडब्लयूडी पथ बॉस मोड़ से चौधरी टोला एवं भुईयां टोला तक 1 करोड़ 60 लाख 52 हजार 600 रूपये की लागत से 1.5 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि ये सड़कें अतिमहत्वपूर्ण हैं। इन सड़कों के निर्माण से दो दर्जन से अधिक गावों के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि गढ़वा में कोई भी काम अधूरा नहीं रहेगा। यह मेरा वादा है। क्षेत्र वासियों से किये गये सारे वादे को एक-एक कर पूरा कर रहा हूं। मंत्री ने कहा कि जिस उम्मीद एवं विश्वास के साथ गढ़वा की जनता ने सेवा का मौका दिया है उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों की स्थिति काफी जर्जर थी। क्षेत्र के ग्रामीण काफी लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से निर्माण कार्य कराने का वादा किया था। वह वादा आज पूरा हो गया है। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे प्रत्येक विकास कार्यां में विकास विरोधी लोग लगातार टांग अड़ा रहे हैं। परंतु जनता के मनोबल के सामने उनके मंसुबे कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वा में हो रहे चहुंमुखी विकास से विरोधियों की निंद उड़ गई है। बेचैनी में लोग जनता को गुमराह करने का भी प्रयास कर रहे हैं। परंतु जनता सब कुछ अच्छी तरह से देख और समझ रही है। समय आने पर वैसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!