भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में बैठक, भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बिच जन सम्पर्क अभियान चलाए : उ प्र मंत्री दयाशंकर सिंह

Location: Garhwa

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में जिला कार्यालय गढ़वा में बैठक की गई कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवासी प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्षों का परिणाम है भाजपा जब से सत्ता में आई हैं देश लगातार प्रगति कर रहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड वासियों को उनका अधिकार देने का काम किया लेकिन वर्तमान की झामुमो सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डुबी हुई है झारखंड में माफिया राज गुंडाराज राज खूलेआम चल रहा है जनता त्राहि-त्राहि कर रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस झामुमो ने मिलकर झारखंड के लोगों का शोषण करने का काम किया है भाजपा कार्यकर्ताओं को एक-एक बुथ पर मेहनत करना होगा। आनेवाले समय में झारखंड में भाजपा पुर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। गढ़वा सहित पूरे झारखंड के लोगों को भाजपा से काफी उम्मीद है। झारखंड में कांग्रेस झामुमो के लोग लुटकर नोटों का पहाड़ खड़ा करने में लगे हुए हैं। ऐसे निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा तभी झारखंड का विकास होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनभद्र के भाजपा विधायक भुपेश चौबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव को लेकर हर बुथ स्तर पर हर वर्ग के लोगों के बिच जन सम्पर्क अभियान चलाए पार्टी के विचारधारा से अवगत कराए। झामुमो सरकार ने झारखंड को बर्बाद करने का काम किया है भाजपा ने झारखंड को बनाया है इसलिए झारखंड को बचाने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ता को ही करना है। आनेवाले समय में झारखंड में भाजपा की सरकार बनना तय है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रितम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के रिढ़ है आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत होगी। इसके लिए कार्यकर्ता को हर बुथ जितना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार है झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक जनता को ठगने लुटने में लगे हुए हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। मौके पर मुख्य रूप से गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी भाजपा नेता बिपिन बिहारी सिंह शारदा महेश प्रताप देव भोला चंद्रवंशी मुकेश निरंजन सिन्हा रघुराज पाण्डेय ओमप्रकाश केशरी नरेंद्र पाण्डेय अलखनाथ पाण्डेय सुरज गुप्ता अरविंद तुफानी विकास स्वदेशी हरेन्द्र दुबे राजीव रंजन तिवारी संजय ठाकुर राजीव राज तिवारी उमेन्द्र यादव मधुलता कुमारी स्वाति तिर्की चंदन जायसवाल रितेश चौबे कैलाश कश्यप विनोद जायसवाल शुभम गुप्ता अभिषेक कश्यप अनीता गुप्ता लक्ष्मन राम उदय कुशवाहा रामशीष तिवारी बृजेन्द्र पाठक नसरुद्दीन अंसारी अंजलि गुप्ता कंचन जायसवाल मुकेश चौबे टिंकू गुप्ता मुरारी यादव विकास तिवारी उमेश कश्यप कुमार कनिष्क धनंजय गौड़ पवन कुमार परीक्षित तिवारी बजरंग प्रसाद लक्ष्मीकांत पाण्डेय सहित जिले भर के सभी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!