हासनदाग श्मशान बालू घाट पर निर्धारित दर से अधिक वसूली, जांच की मांग

Location: Meral

मेराल। प्रखंड के हासनदाग गांव स्थित यूरिया नदी श्मशान बालू घाट से बालू उठाव में निर्धारित सरकारी दर से अधिक राशि वसूले जाने का मामला सामने आया है। पंचायत स्तर पर नदी घाट से बालू उठाव के लिए प्रति ट्रैक्टर 100 रुपये की दर तय है, लेकिन हासनदाग यूरिया नदी श्मशान घाट पर ट्रैक्टर चालकों से 150 से 200 रुपये तक वसूले जाने की शिकायत मिली है।
सूत्रों के अनुसार एक ही पर्ची पर दो से तीन ट्रिप बालू की ढुलाई कराई जा रही है। वहीं पर्ची सीधे ट्रैक्टर मालिकों को उपलब्ध कराई गई है। घाट पर निर्धारित सीमांकन एवं सूचना बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं।
इस संबंध में पंचायत सचिव राजेंद्र राम ने बताया कि बालू घाट की पर्ची मुखिया के जिम्मे है। पर्ची कौन काट रहा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। निर्धारित दर से अधिक वसूली की जानकारी होने से भी उन्होंने इनकार किया।
मुखिया से संपर्क नहीं हो सका। उनके प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी ने बताया कि बालू की पर्ची ट्रैक्टर संचालकों को दी गई है तथा पर्ची काटने के लिए किसी को अधिकृत नहीं किया गया है।
वहीं प्रभारी बीडीओ सह सीओ यशवंत नायक ने कहा कि प्रति पर्ची निर्धारित दर तय है। अधिक वसूली की शिकायत उनके संज्ञान में आई है। एक ही पर्ची पर दो से तीन ट्रिप बालू उठाव की बात भी सामने आ रही है। जांच में मामला सही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!