भीषण गर्मी में आमजनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • May 25, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू

:उपायुक्जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को एनआईसी सभागार से ऑनलाइन माध्यम से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय एवं सहायक अभियंताओं तथा सभी बीडीओ के साथ बैठक की।बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर आमजनों एवं राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना था।बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि पलामू की गर्मी अपने उच्च तापमान के लिए जानी जाती है।ऐसे में चिलचिलाती धूप में लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर भीड़भाड़ वाले बाजार, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित करते हुए वहां प्याऊ एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें।उपायुक्त श्री शेखावत ने नगर निगम क्षेत्र में सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर प्याऊ की व्यवस्था करने, पाइपलाइन लीकेज वाले स्थानों को चिन्हित कर त्वरित मरम्मत कराने, स्टैंड पोस्ट में टैप कनेक्शन सुनिश्चित करने तथा जल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से नियमित जलापूर्ति कराने का निर्देश दिया।वहीं ग्रामीण क्षेत्रों को लेकर उन्होंने बंद पड़े चापाकलों एवं जलमीनारों की शीघ्र मरम्मत कर चालू कराने, पेयजल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान करने तथा जहां जलस्तर नीचे चला गया है वहां टैंकर के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य में सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों तक राहत पहुंचाई जा सके।इस अवसर पर एनआईसी के सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!