सीरियाटोंगर के पास भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Location: Ramana



रमना। रांची-वाराणसी फोरलेन इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सीरियाटोंगर के समीप मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोल्हुवा गांव निवासी 30 वर्षीय श्रीकेश उपभोक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इसी गांव के 21 वर्षीय सनी कुमार, पिता जितेंद्र राम, गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद घायल सनी कुमार को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही रमना थाना क्षेत्र का गश्ती दल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशानिक खबरें

    प्रशानिक खबरें

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी
    error: Content is protected !!