कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर झामुमो पर बरसे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश

Location: Garhwa


गढ़वा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए कांवड़ियों और सनातन संस्कृति को लेकर दिए गए कथित बयान की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि बैद्यनाथ धाम कांवड़ियों को भेजकर गढ़वा में भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है। इससे झामुमो की सनातन विरोधी मानसिकता उजागर होती है।
रितेश चौबे ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुसार भगवान की पूजा करता है। तीर्थस्थलों पर जाना और धार्मिक यात्रा करना किसी राजनीतिक दल का एहसान नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि झामुमो के बयान से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हिंदुओं को तीर्थस्थल जाने के लिए झामुमो के किसी एहसान की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी दिखावे की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं। उन्होंने दावा किया कि सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था के सम्मान के लिए भाजपा मजबूती से खड़ी रही है। भाजपा नेताओं ने हमेशा सनातन संस्कृति के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है।
रितेश चौबे ने आरोप लगाया कि झामुमो के लोग जनता को भ्रमित करने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं। यदि झामुमो वास्तव में सनातन संस्कृति का सम्मान करता, तो कांवड़ियों को लेकर इस तरह की टिप्पणी नहीं की जाती।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह झामुमो नेताओं द्वारा कांवड़ियों को लेकर टिप्पणी की जा रही है, क्या वे अन्य धर्मों के धार्मिक आयोजनों को लेकर भी इसी तरह की टिप्पणी करने का साहस करते हैं? उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने झामुमो नेताओं से सार्वजनिक रूप से हिंदू समाज से माफी मांगने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशानिक खबरें

    प्रशानिक खबरें

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी
    error: Content is protected !!