मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

Location: सगमा



सगमा (गढ़वा)। प्रतिनिधि। सगमा प्रखंड के सोनडीहा पंचायत अंतर्गत पुतुर गांव में सड़क की बदहाल स्थिति से करीब 300 घरों की लगभग दो हजार आबादी परेशान है। गांव की मुख्य निकास सड़क पर कीचड़ और पानी से भरे बड़े-बड़े गड्ढे ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की मुखिया अनिता देवी का निवास स्थान भी इसी गांव में है, इसके बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हो सका है।
गांव के मुख्य निकास पर स्थित हनुमान मंदिर से लेकर पीडीएस दुकानदार मनोज यादव के घर तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है। बारिश के बाद सड़क पर करीब दो फीट तक कीचड़ और पानी जमा हो गया है। इसी रास्ते से ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे प्रतिदिन स्कूल जाते हैं। कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को गिरते-पड़ते आवागमन करना पड़ रहा है।
ग्रामीण राहुल यादव, दिनेश यादव और रामबचन यादव ने कहा कि मुखिया के गांव की सड़क की स्थिति इतनी खराब है तो पंचायत के अन्य गांवों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
पीडीएस दुकानदार मनोज यादव ने बताया कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने के कारण राशन लेकर आने वाले वाहन चालक दुकान तक आने से कतराते हैं। वहीं राशन लेने के लिए पहुंचने वाले लाभुकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति ऐसी ही रही तो राशन लाने वाला वाहन दुकान तक नहीं पहुंच पाएगा, जिससे लाभुकों को समय पर राशन उपलब्ध कराने में परेशानी हो सकती है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार मुखिया अनिता देवी से संपर्क कर मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे मुख्य सड़क जाम कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशानिक खबरें

    प्रशानिक खबरें

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी
    error: Content is protected !!