सगमा में झारोटेफ के बैनर तले शिक्षकों व कर्मियों ने निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र

Location: सगमा

सगमा: झारखंड टीचर्स एंड एम्पलाई फेडरेशन (झारोटेफ) के आह्वान पर सोमवार को सगमा प्रखंड के शिक्षकों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर ध्यानाकर्षण रैली निकाली। रैली बीआरसी सगमा से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंची, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा गया।

संघ की ओर से सौंपे गए मांग पत्र में शिक्षक संवर्ग को भी अन्य राज्यकर्मियों की भांति एमएसीपी का लाभ देने, सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष किए जाने, केंद्र की तर्ज पर राज्य कर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता देने तथा एनपीएस में जमा राशि को वापस लाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारोटेफ के जिला उपाध्यक्ष सुनय राम ने कहा कि जब तक मांगों को मान्यता नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में हस्ताक्षर अभियान चलाकर राज्यभर से लगभग 80 प्रतिशत कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त किया गया है। अगला चरण जिला स्तर पर आंदोलन का होगा, जिसमें सभी कर्मचारी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

कार्यक्रम में धर्मेंद्र कुमार साहू, विंध्यवासिनी कुमारी, निशा यादव, गणेश साव, इस्लाम अंसारी, रविरंजन कुमार, सीताराम जयसवाल, अनूप लाल यादव, देवनंदन प्रसाद, अजीत कुमार, ओमप्रकाश सिंह, सरोज कुमार, सतीश उरांव और रसीद जमाल सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!