गायत्री शक्तिपीठ में महानवमी पर आस्था का महासंगम, पूर्णाहुति, कन्या पूजन और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):
चैत्र नवरात्र के नवें दिन रविवार को महानवमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति के रंग में सराबोर रहा। श्री बंशीधर नगर स्थित जंगीपुर गायत्री शक्तिपीठ में नौ देवियों की आराधना, वैदिक मंत्रोच्चार से पूर्णाहुति, कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच किया गया।

सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दूर-दराज़ से आए श्रद्धालु गायत्री शक्तिपीठ पहुंचे और देवी की विशेष आराधना तथा हवन पूजन में भाग लिया। गायत्री परिवार के प्रमुख अजीत चौबे एवं ललशु राम के सान्निध्य में वैदिक विधि-विधान से आयोजन संपन्न हुआ।

भावपूर्ण भक्ति में बंधा वातावरण

कार्यक्रम के दौरान ललशु राम द्वारा प्रस्तुत गायत्री गीतों ने पूरे माहौल को दिव्यता से भर दिया। श्रद्धालुओं ने सुख-शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना के साथ हवन में आहुतियां दीं। इसके उपरांत महाआरती के साथ पूजा कार्यक्रम का समापन हुआ और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

कन्या पूजन में झलकी भारतीय संस्कृति की गरिमा

मंदिर परिसर में 24 कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका विधिवत श्रृंगार किया गया और पांव पूजन के साथ कन्या भोज कराया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को कृतार्थ महसूस किया।

भक्तों ने महाप्रसाद पाकर पाया पुण्य लाभ
पूर्णाहुति के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

इनकी रही मौजूदगी

मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप देव, नपं के पूर्व उपाध्यक्ष लता देवी, अजीत चौबे, जोखू प्रसाद, अनिल लाल अग्रवाल, डॉ. सतीश कुमार, रामप्रसाद कमलापुरी, अमर जायसवाल, सुरेश विश्वकर्मा, जोखू प्रसाद गुप्ता, शुभम जायसवाल, आदित्य जायसवाल, विजय जायसवाल, प्रदीप शर्मा, अशोक प्रसाद, अखौरी प्रसाद ज्योतीम, मीना देवी, अनीता देवी, इंद्रावती देवी, लालो देवी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!