सगमा में अंधड़ के बीच निकली तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गूंजे देशभक्ति के नारे

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा): कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सगमा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जबरदस्त आंधी-तूफान के बीच आयोजित इस यात्रा में देशभक्ति का जोश देखते ही बन रहा था। यात्रा के दौरान लोगों ने “भारत माता की जय”, “देश की सेना जिंदाबाद”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारों से वातावरण गुंजा दिया।

तिरंगा यात्रा सेंट्रल बैंक सगमा मोड़ से प्रारंभ होकर सगमा बाजार में जाकर समाप्त हुई। यात्रा के समापन पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रतिदिन नया इतिहास रच रहा है। कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने निरीह सैलानियों को निशाना बनाकर 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना ने देशवासियों को झकझोर दिया था।

वक्ताओं ने बताया कि इस नृशंस हमले के बाद प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दी, जिसके तहत पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया गया। इस ऑपरेशन में सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है, जिसने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर करारा जवाब दिया।

इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने किया, जबकि प्रमुख रूप से धर्मजित यादव, रविरंजन यादव, बबलू ठाकुर, राजेश बैठा, धर्मेंद्र यादव, धनंजय यादव, और राजेंद्र प्रसाद यादव की सहभागिता रही।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!