हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के नौडीहवा टोले में एक और युवती की रहस्यमयी मौत, दो वर्षों में 17वीं घटना से इलाके में दहशत

Location: कांडी


कांडी (प्रतिनिधि): कांडी प्रखंड के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां गांव के नौडीहवा टोले में रहस्यमय मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार दोपहर को टोले की 17 वर्षीय ममता कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ममता की यह संदिग्ध मौत इलाके में सनसनी फैला गई है।

ममता की शादी एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह के जरिए रौशन रजवार से हुई थी। रौशन, प्रगास रजवार का पुत्र है। रौशन के अनुसार, विवाह के बाद से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। सोमवार को ममता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। जब रौशन ने उसे फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। इलाज के लिए बाहर ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

वहीं दूसरी ओर, ममता के मायके पक्ष ने इस घटना को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या करार दिया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने ममता की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है।

घटना की सूचना मिलते ही हरिहरपुर ओपी प्रभारी सफीउल्लाह अंसारी और एसआई बिरेंद्र चौड़े दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। ओपी प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि नौडीहवा टोला पहले भी रहस्यमयी घटनाओं का केंद्र रहा है। इसी टोले में 11 मई को विश्रामपुर थाना क्षेत्र के विकास रजवार की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। बीते दो वर्षों में इस इलाके में 17 युवाओं की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस टोले के युवाओं के साथ ऐसा क्या हो रहा है?

घटनास्थल पर मझिगावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभूनाथ शाह, पूर्व मुखिया अरुण मिश्रा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!