श्री बंशीधर नगर में हेमंत सोरेन की रिहाई पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर मनाया जश्न

Location: Shree banshidhar nagar

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल से रिहा होने पर शुक्रवार को झामुमो के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर बस स्टैंड में बम पटाखा फोड़, मिठाइयां बांट व नारेबाजी कर अपनी खुशियों का इजहार किया।

इस दौरान नेता व कार्यकर्ता जेल का फाटक टूट गया हेमंत सोरेन छूट गया, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, शिबू सोरेन जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे। ताहिर अंसारी ने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक साजिश के तहत 5 महीने तक जेल के अंदर रखा गया। उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर जेल से बाहर आए हैं। हेमंत सोरेन को झूठे केस में फंसा कर जेल भेजा गया था। मौके पर सूर्य देव मेहता, मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, पूर्व मुखिया मुश्ताक अहमद शेख, मुकेश सिन्हा, निर्मल पासवान, देवेंद्र प्रसाद चौबे, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र प्रताप देव उर्फ बंगाली सिंह, विपिन सिंह, साजिद खान, लुईस तिर्की, देवेंद्र सिंह, सीता पासवान, श्रवण सिंह, रमेश चंद्रवंशी, सुधीर प्रसाद, मिथिलेश तिवारी, अमर राम, प्रदीप सिंह, सहित बड़ी संख्या में झामुमो के लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!