श्री बंशीधर नगर में जिज्ञासा कोचिंग सेंटर खुला

Location: Shree banshidhar nagar

बच्चों को अच्छी शिक्षा देना कोचिंग का मुख्य उद्देश्य : संचालक

श्री बंशीधर नगर गढ़वा :– नगर पंचायत क्षेत्र के अहिपुरवा मोड स्थित साधना पैथोलॉजी पतंजलि आरोग्य केंद्र के मकान में जिज्ञासा इंस्टीट्यूट नामक एक कोचिंग सेंटर रविवार को खोला गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय, वरिष्ट समाजसेवी नंदलाल प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीताकाट कर व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कमलेश्वर पांडेय ने कहा कि जिज्ञासा शिक्षण संस्थान खुलने से बच्चों की अच्छी शिक्षा मिलेगी। श्री बंशीधर नगर जैसे छोटे शहर में इस तरह का संस्थान खुलने से गरीब बच्चों को शिक्षा हासिल करने के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

जिज्ञासा इंस्टीट्यूट कोचिंग सेंटर के संचालक अंकित कुमार एवं सौरव सिंह ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में बच्चों के बेहतरी शिक्षा के लिए जहाँ ट्यूशन सेंटरों में अलग-अलग विषयों के लिए अभिभावकों को हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं अब एजुकेशन पॉइंट में एक छत के नीचे बच्चों को सम्पूर्ण विषय की जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि अब इस संस्था के खुल जाने से गरीब एवं मेधावी बच्चे आसानी से बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इसका एक शाखा राजधानी रांची के प्रसिद्ध हरिओम टावर में भी खोला गया है। संस्था में वर्ग सातवां से बारहवीं के छात्रों का एक माह का डेमो क्लास भी शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि गाँव के बच्चों को अच्छी शिक्षा देना ही कोचिंग के प्रारंभ करने की मुख्य उद्देश्य है।

बताते चले की इस संस्थान में विश्व में प्रसिद्ध हिंदू विश्वविद्यालय बनारस से उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जा रहा है। उद्घाटन समारोह से पूर्व राजा पहाड़ी शिव मंदिर के मुख्य पुजारी रामचंद्र पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना कराया गया।

मौके पर राजेश्वर प्रसाद,प्रहलाद कुमार सिंह,नागेंद्र सिंह,युवा समाजसेवी सूरज प्रताप देव,रिशु तिवारी, अभय कुमार शर्मा,अजीत कुमार शर्मा,सूरज जायसवाल,रोहित कुमार,विशाल कुमार,पलक कुमारी,नेहा कुमारी,खुशबू कुमारी,प्रिया रानी,राहुल कुमार,अभिषेक कुमार,रौशन कुमार सहित बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!