श्री बंशीधर नगर उपकारा का शुभारंभ, विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा- अनुमंडल के लिए गौरव का क्षण

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर प्रखंड के महदेईया में निर्मित उपकारा का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन विधायक अनंत प्रताप देव, जेल आईजी सुदर्शन मंडल तथा डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इसके बाद अतिथियों ने जेल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि आज का दिन श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि उपकारा भवन काफी पहले बनकर तैयार हो चुका था, लेकिन विभिन्न कारणों से इसका उद्घाटन नहीं हो पा रहा था। इस मुद्दे को उन्होंने विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयास से जेल को चालू कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई।
विधायक ने कहा कि उपकारा के शुरू होने से अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब बंदियों को गढ़वा ले जाने की बाध्यता कम होगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुगम हो सकेगी। साथ ही परिजनों को भी बंदियों से मिलने में सुविधा होगी।
उन्होंने रेलवे अंडरपास में जलजमाव की समस्या का मुद्दा भी उठाया। कहा कि बरसात के दिनों में अंडरपास में पानी भर जाने से अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों, बंदियों और आम लोगों को परेशानी होती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ओवरब्रिज निर्माण आवश्यक है। उन्होंने जेल आईजी और डीसी से इस दिशा में प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद जेल का शुभारंभ हुआ है। इससे न्यायिक प्रक्रिया में आसानी होगी तथा बंदियों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि उपकारा का उद्घाटन अपेक्षा से काफी विलंब से हुआ है, लेकिन इसका शुभारंभ पूरे क्षेत्र के लिए सुखद अवसर है। उन्होंने बताया कि जेल परिसर में प्रशिक्षण हॉल, पुस्तकालय, आधुनिक किचन और सामुदायिक भवन सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जो इसे अत्याधुनिक उपकाराओं की श्रेणी में खड़ा करती हैं।
नगर ऊंटारी व्यवहार न्यायालय के एडीजे-1 संजय कुमार सिंह ने कहा कि न्यायालय द्वारा शीघ्र ही जेल परिसर में लीगल सेल की स्थापना की जाएगी, ताकि बंदियों को कानूनी सहायता और उनके अधिकारों से संबंधित सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश पांडेय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने किया। इससे पूर्व जेल आईजी के जेल परिसर पहुंचने पर जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
समारोह में जेल निदेशक, नगर ऊंटारी व्यवहार न्यायालय के एसके नापित, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, डीसीएलआर राकेश कुमार गोप, पुलिस इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार आजाद, सीओ विकास सिंह, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, बार एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रजेश चौबे, हंषेश्वर पांडेय, उदय प्रताप सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

: अनुमंडल प्रशासन ने अतिथियों का किया स्वागत
श्री बंशीधर नगर : उपकारा के उद्घाटन समारोह में पहुंचे अतिथियों का अनुमंडल प्रशासन की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने विधायक अनंत प्रताप देव को शॉल ओढ़ाकर तथा भगवान श्री बंशीधर की तस्वीर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने जेल आईजी सुदर्शन मंडल का शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा का स्वागत डीसीएलआर राकेश कुमार गोप ने किया। एडीजे-1 संजय कुमार सिंह और ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एसके नापित का स्वागत सीओ विकास सिंह ने किया। वहीं जेल निदेशक को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तैयारियां सराहनीय रहीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ghulam Rabbani

    Location: Dhurki Ghulam Rabbani is reporter at आपकी खबर News from Dhurki

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा
    error: Content is protected !!