Location: सगमा

आंगनबाड़ी केंद्र में उल्टा तिरंगा फहराने का मामला, ग्रामीणों में आक्रोश

सगमा/धुरकी (गढ़वा)। धुरकी थाना क्षेत्र के रक्सी गांव के बैगाडीह टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कथित रूप से उल्टा तिरंगा फहराए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी केंद्र में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज काफी देर तक उल्टा ही लहराता रहा। इस दौरान किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, जब उनकी नजर उल्टे तिरंगे पर पड़ी तो उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका जयंती देवी को फोन कर इसकी जानकारी दी। बताया गया कि सूचना मिलने के बाद करीब तीन बजे सेविका ने तिरंगे को सीधा किया।

उल्टा तिरंगा लहराते देख ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इसलिए ध्वजारोहण के दौरान पूरी सावधानी और राष्ट्रीय ध्वज की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। ग्रामीणों ने मामले की प्रशासनिक स्तर पर जांच कराने और लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में आंगनबाड़ी सेविका जयंती देवी से पूछे जाने पर उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि अनजाने में तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी और राष्ट्रीय ध्वज की पूरी मर्यादा एवं सम्मान का ध्यान रखा जाएगा।

वहीं, मामले को लेकर धुरकी सीओ विमल कुमार सिंह ने कहा कि यह मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    error: Content is protected !!