मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Location: Manjhiaon

बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर, शिवलिंग पर हुआ जलाभिषेक व रुद्राभिषेक
मझिआंव। सावन महीने की तीसरी सोमवारी और नागपंचमी का पर्व सोमवार को मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कोयल नदी सहित अन्य जलस्रोतों से जल लाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
मझिआंव के प्राचीन शिव मंदिर चंद्री, राधाकृष्ण मंदिर, खजुरी स्थित मनोकामनेश्वर मंदिर, गोपालपुर शिव मंदिर तथा बरडीहा प्रखंड के श्रंगारी टोला शिव मंदिर, सेमरी स्थित मारे गुरु मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में दिनभर भक्तों की आवाजाही रही। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को दूध, दही, बेलपत्र एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। कई मंदिरों में पंडितों द्वारा विधिवत रुद्राभिषेक कराया गया।
वहीं, नागपंचमी के अवसर पर मझिआंव में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार कई परिवारों में सामूहिक रूप से नमक का सेवन नहीं किया गया। स्थानीय मान्यता है कि नागपंचमी के दिन नमक का सेवन करने से नाग देवता नाराज होते हैं। इस अवसर पर घर-घर नाग देवता की पूजा की गई। महिलाओं ने नाग देवता के चित्र बनाकर दूध, लावा और फूल अर्पित किए तथा सर्पदंश से बचाव की कामना की।
पूरे दिन क्षेत्र में शिव भक्ति के गीत और भजनों की गूंज सुनाई देती रही। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी
    error: Content is protected !!