गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि। कांडी के पूर्व विधायक प्रतिनिधि मणिकांत सिंह ने रविवार को डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी से मुलाकात कर प्रखंड क्षेत्र के विकास, आम लोगों की समस्याओं तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के सहयोग को लेकर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान मणिकांत सिंह ने कहा कि कांडी प्रखंड में बड़ी संख्या में गरीब और जरूरतमंद परिवार हैं, जिन्हें समय-समय पर सहयोग की आवश्यकता होती है। उन्होंने डॉ. चंद्रवंशी से ऐसे लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहने का आग्रह किया।
इस पर डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने भरोसा दिलाया कि कांडी प्रखंड के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए वे हर समय तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को जब भी सहयोग की आवश्यकता होगी, अपनी क्षमता के अनुसार उनकी मदद करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने गरीबों की सहायता को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़ा रहना सभी की जिम्मेदारी है।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र में आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई। मणिकांत सिंह ने कहा कि जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा हुआ जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. चंद्रवंशी के सहयोग से कांडी प्रखंड के जरूरतमंद लोगों को भविष्य में भी सहायता मिलती रहेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    error: Content is protected !!