मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

Location: Manjhiaon



मझिआंव, गढ़वा। मझिआंव थाना क्षेत्र के मोरबे पंचायत अंतर्गत करकट्टा गांव निवासी अजय राम का 17 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार एक अगस्त 2026 से घर से लापता है। परिजनों के अनुसार काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन महाराष्ट्र के नागपुर क्षेत्र के कापड़ी गांव में मिलने की बात कही है।
मामले को लेकर सुशील के दादा विश्वनाथ राम के आवेदन पर मझिआंव थाना में केस कांड संख्या 77/26 दर्ज किया गया है। छह अगस्त को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) एवं 3/5 के तहत मामला दर्ज किए जाने की बात कही गई है।
परिजनों के अनुसार गढ़वा निवासी सत्यम कुमार के मोबाइल नंबर से सुशील के मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले ने सुशील से बात कराने को कहा। नाम-पता पूछने पर उसने नासिक से फोन करने की बात कही और कथित रूप से पैसों की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है।
थाना प्रभारी से जानकारी लेने पर परिजनों को सुशील की मोबाइल लोकेशन महाराष्ट्र के नागपुर के कापड़ी गांव में होने की जानकारी मिलने की बात कही गई है। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी सुशील की बरामदगी नहीं हो सकी है।
एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार
सुशील की बरामदगी और मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने 10 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है। आवेदन में सत्यम कुमार, रोहित कुमार, मनीष कुमार और अमरेश कुमार पर सुशील को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है।
परिजनों के अनुसार मनीष कुमार सुशील का दोस्त है और वह गढ़वा स्थित सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। हालांकि, आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि होना अभी बाकी है।
इधर, सुशील के लंबे समय से लापता रहने के कारण परिजन परेशान हैं और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द उसे बरामद करने तथा मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष
    error: Content is protected !!