विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, खेत की सुरक्षा बना जानलेवा जाल

Location: Meral


मेराल (गढ़वा): थाना क्षेत्र के गोंदा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 6 बजे की है, जब झूमेलवा टोला निवासी नंदू कुशवाहा खेत में लगे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। वहीं उनका बड़ा भाई लोकी महतो बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार, गोंदा गांव स्थित लाइन होटल के बगल में सब्जी की खेती की जाती है। फसल को नीलगायों से बचाने के उद्देश्य से खेत के चारों ओर पतला नंगा तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित किया गया था। मंगलवार सुबह नंदू कुशवाहा अपने भाई लोकी महतो के साथ होटल से चाय पीकर खेत के रास्ते घर लौट रहे थे। रास्ते में लगे तार को लोकी ने झुककर पार कर लिया, लेकिन नंदू कुशवाहा तार में उलझकर गिर पड़े और करंट की चपेट में आ गए।

लोकी महतो ने तुरंत पास से लकड़ी लाकर तार तोड़ा, लेकिन तब तक नंदू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के समय खेत और तार बारिश की वजह से गीले थे, जिससे करंट का असर और तेज हो गया।

घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और खेत में लगे नंगे विद्युत तारों का विरोध करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग करने लगे।

सूचना मिलते ही मेराल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर अंचलाधिकारी जसवंत नायक भी पहुंचे और मृतक परिजनों को दाह संस्कार के लिए तत्काल सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने सरकारी प्रावधानों के तहत लाभ दिलाने का भी आश्वासन दिया।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!