एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

Location: पलामू

पकड़े गए सभी वाहनों का 16,185 रुपया किया गया फाइन

मेदिनीनगर।पलामू एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद के नेतृत्व में मंगलवार को रेड़मा और छह मुहान चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद के द्वारा जांच के क्रम में 10 दो पहिया वाहन चालक को बिना हेलमेट और लाइसेंस का पकड़ा गया।वही बिना लाइसेंस के सात ई रिक्शा और एक डीजल टेंपो को पकड़ कर सभी वाहनों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर थाना में रखा गया है। इसके बाद ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा पकड़े गए सभी वाहनों को फाइन के लिए परिवहन कार्यालय भेज दिया गया।वही पकड़े गए 10 दो पहिया वाहन में से एक दो पहिया वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था।उसका अलग से फाइन किया गया।वही वाहन चेकिंग के क्रम में एक कार चालक जो शराब पीकर वाहन चला रहा था।ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा कार का 10185 रुपए का फाइन किया गया और फाइन के लिए सीजीएम कोर्ट भेज दिया गया है।वही मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद ने बताया कि प्रतिदिन ड्रिंक एंड ड्राइव और और वाहन चेकिंग अभियान चला रहा जा रहा है। उसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ट्रैफिक प्रभारी ने लोगों से आग्रह किया है कि कहा है की लोग वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें,वाहन चलाते समय वाहन से संबंधित सभी कागजात अपने साथ लेकर चले और हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि यदि लोग शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाते हैं तो उन्हें हरगिज बख्शा नहीं जाएगा।फाइन करने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सहायक पुलिस के जवान हरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शीतल प्रजापति सहित अन्य ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!