रेजो गांव में शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ

Location: Meral

मेराल। रेजो गांव स्थित चौबे टोला में सोमवार की शाम नव-निर्मित शिव मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व बाना गांव की महावीर मानस मंडली ने दिवाकांत पाठक के सानिध्य में किया।

पाठ के यजमान गौतम चौबे ने विधिवत पूजा-अर्चना की। पाठ की शुरुआत महावीर मानस मंडली के सदस्यों—विजय चौधरी, प्रदीप ठाकुर, मोहन साह, हरिचरण ठाकुर, रामू यादव, अरुण ठाकुर, राजू पासवान, अर्जुन चौधरी, रविंद्र यादव, अनुज कुमार, सोनू पांडेय, राजू मिश्रा, कमलेश चौधरी आदि ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत गौरी-गणेश, शिव पूजन, सरस्वती वंदना और आराधना के साथ हुई, तत्पश्चात रामचरितमानस के सुंदरकांड का संगीतमय पाठ आरंभ किया गया। “बंदउं गुरु पद कंज…” और “मंगल भवन अमंगल हारी…” जैसे मंत्रों के उच्चारण के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विदित हो कि बहुत ही कम समय में राजकुमार चौबे के वंशजों द्वारा इस शिव मंदिर की नींव रखी गई थी, और निर्माण कार्य पूर्ण होने पर यह पहला संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर लालमणि चौबे, पत्रकार रामाशंकर चौबे, अवध किशोर चौबे, परशुराम चौबे, अलखनारायण चौबे, रामनारायण चौबे, अनुप शुक्ला, सूर्यदेव चौबे, शिवम चौबे, कार्तिक चौबे, श्याम नारायण चौबे, सच्चिदानंद चौबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!