कांडी के अधौरा गांव में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 25 मरीजों की हुई जांच

Location: कांडी


कांडी (प्रतिनिधि)। कांडी प्रखंड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत अधौरा गांव में बुधवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एसबीआई फाउंडेशन के अंतर्गत स्वयंसेवी संस्था ‘रोज’ के तत्वावधान में लगाया गया।

चालित चिकित्सावाहन के माध्यम से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। लगभग 25 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं और उचित चिकित्सीय सलाह प्रदान की गई। डॉक्टर विजय गोस्वामी द्वारा मरीजों की जांच की गई और संगीता देवी का ईसीजी परीक्षण भी किया गया। शिविर में बीपी, मधुमेह और ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांच की गई और संबंधित रोगियों को दवा दी गई।

संस्था के प्रखंड समन्वयक अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत 20 अत्यंत पिछड़े गांवों का बेसलाइन सर्वेक्षण कर उन्हें चयनित किया गया है। इन्हीं गांवों में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रत्येक दस दिन के अंतराल पर इन चयनित गांवों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का निर्देश प्राप्त है।

उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य सुविधा लगभग शून्य है, ऐसे में यह पहल ग्रामीणों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

शिविर में लैब टेक्नीशियन राहुल कुमार, एएनएम प्रतिमा श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट नीरज कुमार तथा स्वास्थ्य सहिया रीता कुंवर भी उपस्थित थीं।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!