Location: सगमा
मझिआंव: प्रतिनिधि: बरडीहा में निकाली गई फ्लैग मार्च:पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बरडीहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाली गई।जिसमें बरडीहा ,आदर ,कुसुमियां दामर ,सलगा,कुंदरहे ,खरगडीहा ,जीका सहित अन्य स्थानों पर यह फ्लैग मार्च निकाली गई।जिसमें ड्रोन कैमरा भी चलायीं गई सुरक्षा की दृष्टिकोण से ।जिसमें बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार बतौर दंडाधिकारी के रुपये इस फ्लैग मार्च में नेतृत्व कर रहे थे ,इधर थाना प्रभारी ने एवं बीडीओ सह सीओ के द्वारा बताया गया कि राम नवमी पर्व एवं छट्ठ महा पर्व भी है,जो दोनों पर्व एक साथ चल रहा है ,तथा सुरक्षा की मद्दे नजर रखते हुए यह फ्लैग मार्च किया गया।
इस मौके पर बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार, थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह एस आई मृत्युंजय कुमार राय, अनिल कुमार सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल थे
रामनवमी पर्व को लेकर बंशीधर नगर में निकाला गया फ्लैग मार्च,शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश
बंशीधर नगर :- रामनवमी पर्व लेकर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में आयोजित किया गया।फ्लैग मार्च बंशीधर नगर थाना से प्रारंभ होकर बस स्टैंड,चेचरिया,धुरकी मोड़,चित्रविश्राम बंशीधर मंदिर,भवनाथपुर मोड़ हनुमान मंदिर,जंगीपुर,पाल्हे-जतपुरा गांव तक जाकर समाप्त हुआ।यह फ्लैग मार्च शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाल गया है।पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि रामनवमी पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अबव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।रामनवमी में खलल डालने वाले लोगों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा।उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने की चेतावनी दी।असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।यह फ्लैग मार्च बंशीधर नगर,रमना,बिशुनपुरा थाने में निकाला गया।फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार,रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार सिंह,बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह,पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार रवि,जितेंद्र कुमार,अमित प्रशांत,स0अ0नी0 अनुज कुमार सिंह,लवकेश कुमार,उपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।
रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को धुरकी पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च का नेतृत्व पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद ने किया, जबकि थाना प्रभारी जनार्दन राउत सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने टाटीदिरी, भंडार, अंबाखोरिया, धुरकी, खाला, खुटिया और सगमा सहित कई गांवों का भ्रमण किया। गांव-गांव जाकर पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की सक्रियता से आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला, जिससे आगामी रामनवमी पर्व को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है।











