राज्य में फर्जी प्रमाण पत्र पर अभी काम कर रहे हैं 179 पारा शिक्षक, सेवा मुक्त करने का निर्देश

Location: रांची

रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों में 179 पारा शिक्षक फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे अभी भी कार्यरत हैं और बच्चों को पढ़ा रहे हैं। शिक्षा विभाग अब ऐसे पारा शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इन्हें जल्द सेवा मुक्त किया जाएगा। शिक्षा विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को इस बाबत पत्र लिखकर पारा शिक्षकों को जल्द सेवा मुक्त करने का आदेश दिया है।

राज्य सरकार ने फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहे पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच कराई थी। जांच में पूरे राज्य में 429 पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे। सरकार के निर्देश पर इनमें से 250 पर शिक्षकों को सेवा मुक्त कर दिया गया है। लेकिन अभी भी 179 पर शिक्षक विभिन्न जिलों में कार्यरत हैं। इनके खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की गई। सरकार ने अब इनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार चतरा में 35, गिरिडीह में 24, पाकुड़ और साहिबगंज में 17-17 देवघर में 15, पलामू में 12, कोडरमा में 11, बोकारो रांची में 8-8 गढ़वा और पश्चिम सिंहभूम 7-7 और अन्य जिलों में एक-एक पारा शिक्षक अभी भी स्कूलों में कार्यरत हैं। शिक्षा सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इन पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सभी को सेवा मुक्त करने का आदेश दिया है। सेवा मुक्ति के बाद सरकार ने जिलों से रिपोर्ट भी मांगी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!