ड्रेस कोड में नहीं थे स्वास्थ्य सचिव, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

: स्वास्थ्य सचिव को हाईकोर्ट में बिना ड्रेस कोड में जाना महंगा पड़ा। मुख्य न्यायाधीश डॉक्टर बीआर सारंगी की कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को इसके लिए फटकार लगाई। विभाग से संबंधित एक मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट के समक्ष स्वास्थ्य सचिव हाजिर हुए थे। मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस की अदालत ने पाया की स्वास्थ्य सचिव नॉर्मल ड्रेस में आए हैं। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कोर्ट ने कहा कि कोर्ट में कैसे आना है? क्या इसकी ट्रेनिंग आपको नहीं दी गई है? ड्रेस कोड की जानकारी आपको नहीं है? इस पर स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से कोई ड्रेस कोड निर्धारित नहीं किया गया है। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या आपको भारतीय प्रशासनिक सेवा की ट्रेनिंग के दौरान इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। सब चीज के लिए सरकार ही निर्देश जारी करेगी। आपको खुद भी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने मौखिक आदेश देते हुए सचिन को कहा कि भविष्य में ऐसी गलती न करें। सचिन ने अपनी गलती मान ली और कहा कि आगे ऐसी गलती नहीं होगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!