रंका राज क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित कॉस्को क्रिकेट रात्रि- कालीन टूर्नामेंट की चार टीमें क्वार्टर फाइनल में की प्रवेश

Location: Garhwa

गढ़वा: रंका हाई स्कूल के मैदान में रंका राज क्रिकेट क्लब सीजन 4 के तहत खेले जा रहे कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन का मैच लीजेंड 11 बनाम लगान के बीच में खेला गया। मैच प्रारंभ होने के पूर्व टॉस जीतकर लीजेंड 11 ने बैटिंग करने का निर्णय लिया और अपने निर्धारित 10 ओवर में 138 रन 5 विकेट खोकर बनाएं ।
जवाबी पारी में खेलने उतरी लगान रंका की टीम सभी विकेट खोकर मात्र 100 रन ही बना सकी ।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रविंद्र कुमार के द्वारा लीजेंड 11 के खिलाड़ी पीयूष कुमार को दिया गया ।

वहीं दूसरी इनिंग के मैच में बिश्रामपुर बनाम फ्लॉप 11 के बीच में खेला गया जहां पर बिश्रामपुर टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया अपने निर्धारित 10 ओवर में विश्रामपुर की टीम ने 107 रन बना पायी।जिसके जवाब में उतरी फ्लॉप 11 रंका की टीम 85 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चंदन कुमार को बिश्रामपुर पंचायत के समाजसेवी सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता विवेक कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह के द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर कमेटी के कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू कुमार चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष सोनू कुमार मद्धेशिया, सचीव बालाजी पांडेय तथा राकेश कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इस प्रकार अभी तक रंका राज क्रिकेट क्लब रात्रि कालीन मैच में चार टीमें बिश्रामपुर रंका, रेहला पलामू और स्टार क्रिकेट क्लब रंक तथा आरसीबी क्रिकेट क्लब रंका की चार टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!