मेराल में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 61 ट्रैक्टर बालू जब्त

Location: Meral


मेराल। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को मेराल प्रखंड के हासनदाग क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए औचक छापेमारी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
छापेमारी के दौरान अवैध खनन के काले कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर अधिकारियों को सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। स्थानीय पूछताछ में नंदलाल तिवारी, प्रदीप तिवारी, दयावंत तिवारी और रिंकू तिवारी समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। हालांकि अंचल पदाधिकारी और थाना प्रभारी को इन आरोपों की विस्तृत जांच कर आवश्यकतानुसार प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
कार्रवाई के दौरान बिना किसी वैध अनुमति के लगभग 61 ट्रैक्टर-ट्रॉली के बराबर बालू का भंडारण पाया गया, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। मौके पर अलग-अलग ढेरों में जमा बालू हाल का प्रतीत हुआ। प्रथम दृष्टया यह बालू यूरिया नदी से लाया गया बताया जा रहा है।
एसडीएम ने मौके पर ही मेराल के अंचल पदाधिकारी यशवंत नायक को बुलाकर जब्ती की प्रक्रिया पूरी कराने और संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को भी पूरे मामले की गहन जांच कर अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने को कहा गया।
मेराल थाना प्रभारी को भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन और बालू तस्करी न केवल आर्थिक अपराध है, बल्कि इससे पर्यावरण को भी भारी नुकसान होता है और स्थानीय विधि-व्यवस्था के लिए भी खतरा उत्पन्न होता है।
उन्होंने आम लोगों से अपील की कि इस प्रकार की गतिविधियों की समय पर सूचना प्रशासन को दें, ताकि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!