मेराल प्रखंड के दो दर्जन पारा शिक्षकों ने की सफलता अर्जित

Location: Meral

मेराल। प्रखंड के करीब दो दर्जन पारा शिक्षकों ने अपने समर्पण एवं परिश्रम के बल पर सफलता अर्जित कर शुक्रवार को झारखंड सरकार द्वारा सहायक आचार्य के रूप में नियुक्ति पत्र प्राप्त किया है। जिससे उनके घर परिवार में खुशी का माहौल है। 20 वर्षों तक पारा शिक्षक के पद पर रहकर शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देते हुए इन लोगों ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं छोड़ी जिसका परिणाम आज उन्हें मिला। इस मौके पर राजहरा गांव निवासी शिक्षक नेजाम अंसारी ने अपने बीते दौर का उल्लेख करते हुए बताया कि जब 2003 में इंटर पास करने के बाद उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ई टोला राजहरा में पारा टीचर के रूप में बहाल हुआ। उस वक्त घर की स्थिति सही नहीं था खर्चे के अनुसार वेतन भी कम थे इसके बाद भी हमने पढ़ाई जारी रखा, जिसमें घर चलना साथ ही पढ़ाई करना बड़ी मुश्किल का दौर रहा, विद्यालय से छुटी होने पर गांव टोले मोहल्ले में ट्यूशन करा कर किसी तरह खर्च पूरा करते थे घर के बड़े लड़के होने से सारी जिम्मेदारी मुझ पर था पिता एक छोटा किसान हैं वैसी स्थिति में भी हमने हिम्मत नहीं हारी और इग्नू से बी ए, एम ए, डबल एम ए, तथा हिस्ट्री ऑनर्स ग्रामीण विकास में एम ए, सी आई जी, डी पी ई b.Ed तक किया। सरकारी शिक्षक बनने के लिए 2013 में जेटेट पास किया मेरिट लिस्ट में छटने के बाद फिर से 2016 में बिहार टेट पास किया सीटेट दो बार पास किया। अब जाकर 2025 में 1 से 5 तक तथा 6 से 8 तक के लिए दो-दो नियुक्ति पत्र झारखंड सरकार द्वारा दिया गया। इस खुशी के मौके पर पिछले दौर को याद करते हुए झारखंड सरकार को आभार करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि 1 से 5 पलामू जिला के लिए, 6 से 8 लातेहार के लिए चयनित हुए हैं उन्होंने बताया कि 1 से 5 पलामू जिला का नियुक्ति पत्र वापस करेंगे और लातेहार जिला में 6 से 8 के लिए ज्वाइन करेंगे। इधर प्रखंड में चयनित हुए सभी शिक्षकों की सफलता का क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!