एस.डी. मेमोरियल एकेडमी में एस.ए.-2 परिणाम घोषित, अभिभावक–शिक्षक गोष्ठी में मोबाइल व जंक फूड से बच्चों को दूर रखने पर जोर

Location: Meral

मेराल। एस.डी. मेमोरियल एकेडमी में शनिवार को एस.ए.-2 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम वितरण के साथ ही विद्यालय परिसर में अभिभावक–शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार, गतिविधियों और खानपान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके दैनिक क्रियाकलाप एवं खानपान पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने तथा भोजन में जंक फूड से परहेज करवाने की सलाह दी, ताकि छात्रों की शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों बेहतर रहें।

विद्यालय के प्राचार्य अरुण राम तथा शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने, समय पर होमवर्क करवाने और होमवर्क को पहले पढ़ाकर व याद कराकर फिर कॉपी में लिखवाने पर जोर दिया।
गोष्ठी के दौरान अधिकांश अभिभावकों ने शिकायत की कि बच्चे मोबाइल फोन और जंक फूड के लिए अधिक दबाव बनाते हैं, जिससे वे परेशान रहते हैं।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि संस्था सदैव की तरह संस्कारयुक्त एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीर रहने और विद्यालय के साथ समन्वय बनाए रखने की बात कही गई।

कार्यक्रम में अमरेंद्र कुमार मिश्र, मृत्युंजय पांडे, जयप्रकाश पांडेय, रंजीत शाह, गौतम कुमार, देव कीर्ति टोप्पो, अनिमा कुजूर, मीना केरकेट्टा, अंशु कुमारी, नसरीन खातून समेत बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!