मुहर्रम पर्व को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 2 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम ने की। बैठक में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस के मार्गों की जानकारी दी तथा पर्व के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। इस पर प्रशासन ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम ने कहा कि सभी लोग मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं, ताकि किसी को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन भी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और किसी संदिग्ध सूचना की तत्काल जानकारी प्रशासन को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम त्याग, अनुशासन और सादगी का प्रतीक है, इसलिए इसे उसी भावना के साथ मनाया जाना चाहिए। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों और बाजे का उपयोग करते समय आसपास के लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखने को कहा।
सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान क्षेत्र में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। इसके लिए विशेष गश्ती दल का गठन किया जाएगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न ले और सभी कार्य कानून के दायरे में रहकर करें।
बैठक में समाजसेवी प्रेम प्रकाश ठाकुर, अजय तिवारी, परवेज अख्तर, हाजी अनवर, ग्यासुदीन हुसैन, जैरून निशा, उपाध्या सिंह, सुलेमान अंसारी, अबुल अंसारी, जावेद अंसारी, तेहरा अंसारी, आजम अंसारी, एएसआई समाल अहमद, नबी अंसारी, सुजीत पांडेय, मनोज मुंडा, चंद्रशेखर दूबे, टेरेसा मिंज, पंकज तिवारी, मोहम्मद अंसारी, आसीम अंसारी समेत दोनों समुदायों के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    मटकोड़वा रस्म रोकने को लेकर दो पक्षों में विवाद, ग्रामीणों ने थाना में लगाई न्याय की गुहार

    मटकोड़वा रस्म रोकने को लेकर दो पक्षों में विवाद, ग्रामीणों ने थाना में लगाई न्याय की गुहार

    मोहर्रम के दौरान अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएसपी

    मोहर्रम के दौरान अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएसपी

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में हुए विविध कार्यक्रम, योग अपनाने का लिया संकल्प

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में हुए विविध कार्यक्रम, योग अपनाने का लिया संकल्प

    मुहर्रम पर्व को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक

    मुहर्रम पर्व को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक

    RE-NEET 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न

    RE-NEET 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न

    नीट (यूजी)-2026 परीक्षा का डीसी-एसपी ने लिया जायजा

    नीट (यूजी)-2026 परीक्षा का डीसी-एसपी ने लिया जायजा
    error: Content is protected !!