RE-NEET 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न

Location: Garhwa


गढ़वा। जिले में आयोजित RE-NEET 2026 परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधा, प्रवेश प्रक्रिया तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। सभी केंद्रों पर व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संचालित होती मिली।
जिले में RE-NEET 2026 परीक्षा के लिए राजकीयकृत गोविन्द प्लस टू उच्च विद्यालय, श्री सदगुरु जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज तथा केंद्रीय विद्यालय, गढ़वा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की गई थी।
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा संचालन में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा केंद्राधीक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयास से परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने अभिभावकों एवं परीक्षार्थियों के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।
जिला प्रशासन ने परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं, जिससे परीक्षार्थियों को बेहतर और सकारात्मक परीक्षा वातावरण उपलब्ध हो सका।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष
    error: Content is protected !!