मुहर्रम इंतजामिया कमेटी का सदर बने डॉ रागिब हुसैन खान उर्फ मुन्ना खान

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर-नगर पंचायत क्षेत्र के चेचरिया स्थित कर्बला के मैदान में मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के गठन को लेकर अंजुमन कमेटी की निगरानी में सदर तौहीद खान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया.

बैठक में सर्वसम्मति से मुहर्रम इंतजामिया कमेटी का सदर डॉ रागिब हुसैन खान उर्फ मुन्ना खान को मनोनीत किया गया.आयोजन को बेहतर बनाने के लिए नायब सदर मो खुर्शीद खान, सेकेट्री अपसर खान,नायब सेकेट्री मो शाहनवाज खान, खजांची मो अजहरुल खान सहित 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया. नव मनोनीत सदर डॉ रागिब हुसैन खान ने कहा कि समाज के लोगों ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ हमें जिम्मेवारी सौपा है ,उस पर खरा उतरने का लगातार प्रयास करूंगा. उन्होंने कहा कि शांति एवं भाईचारे के साथ मुहर्रम त्योहार मनाया जायेगा. अंजुमन कमेटी के सदर तौहीद खान ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि मुहर्रम इंतजामिया कमेटी का अब तक का कार्य सराहनीय रहा है और आगे भी रहेगा.मुहर्रम को लेकर कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हसन हुसैन की शान में शोहदा -ए- कर्बला का आयोजन किया जा रहा है मौके पर महमुद आलम सीनियर, मंसूर खान,फलटून खान,मुराद खान,तौवाब खान,शोएब अख्तर,अजूबा खान,डॉ शेर मो खान,वाजुद्दीन खान,फिरोज खान,हारुण खान,अख्तर खान,हैदर खान,इरफान खान,एकलाख खान,सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!