मुख्य डाकघर गढ़वा में ग्रामीण डाक जीवन बीमा का एक करोड़ से अधिक का प्रीमियम लक्ष्य पूरा होने पर कर्मचारियों ने मनाया जश्न

Location: Garhwa

गढ़वा: 26 जुलाई 2025 को मुख्य डाकघर गढ़वा में डाक जीवन बीमा योजना के तहत एक करोड़ रुपये से अधिक का प्रीमियम लक्ष्य हासिल किए जाने की उपलब्धि पर गढ़वा अनुमंडलीय डाक कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा केक काटकर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया। यह उपलब्धि ग्रामीण डाक सेवकों के सतत प्रयास का परिणाम है।

बताया गया कि डाक विभाग द्वारा डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा को लेकर 25 जुलाई 2025 को एक विशेष अभियान चलाया गया था, जिसमें गढ़वा अनुमंडल के तहत एक करोड़ से अधिक का प्रीमियम एकत्र कर निर्धारित लक्ष्य को पार कर लिया गया।

इस अवसर पर गढ़वा अनुमंडल डाक अधीक्षक कुमार अभिषेक ने कहा कि डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा दोनों ही विश्वसनीय और लाभकारी बीमा योजनाएं हैं, जिन्हें सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। इन योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।

मौके पर गढ़वा डाकघर के प्रभारी बिरेन्द्र सिंह, रेहला डाकघर के प्रभारी अजय पासवान, मेदिनीनगर डाकघर के प्रभारी दयानंद सिंह, वरिष्ठ अधीक्षक मनोज तिवारी, धीरज तिवारी, अमित अधिकारी (विश्रामगंज), जितेन्द्र गोंड, वरिष्ठ शाखा पाल अरविंद तिवारी, युगेश्वर बैठा, अखिलेश सिंह कुशवाहा, अरविंद सिंह, नवीन किशोर मिश्र, आनंद मोहन तिवारी, आशुतोष उपाध्याय, अनीकेश तिवारी, राजकुमार, दीपक कुमार सहित डाक विभाग के सभी कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं सामूहिक सहभागिता के साथ हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!