त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघर्ष मोर्चा ने छः सूत्री मांगों के समर्थन में दिया एक दिवसीय धारणा

Location: पलामू

विश्रामपुर।पलामू त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघर्ष मोर्चा ने छः सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को बिश्रामपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धारणा दिया.कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पार्षद विजय रविदास ने किया.संचालन रविशंकर चौबे ने किया.जिला पार्षद विजय रविदास ने कहा कि पूर्व की रघुवर सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों का हक मारकर उनकी शक्तियों को कम किया था.जिसका सीधा असर ग्राम पंचायतों के विकास पर पड़ा.वर्तमान राज्य सरकार त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को उनका हक वापस दे,ताकि ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाया जा सके.उन्होंने कहा कि
बिश्रामपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है.अधिकारी से कर्मचारी तक भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुये हैं.मोर्चा द्वारा आग्रह किये जाने के बाद भी बीडीओ व सीओ कार्यक्रम स्थल पर ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे,जिससे नाराज पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया.इस दौरान पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी.मोर्चा के प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 की 15 वीं वित्त आयोग की बकाया राशि का अविलंब भुगतान करने,राज्य वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित राशि का शीघ्र भुगतान करते हुये अन्य अनुशंसाओं को भी लागू करने,राज्य सरकार द्वारा प्रत्यायोजित 14 विभागों की शक्तियों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करते हुये शेष विभागों की शक्तियों को भी पंचायतों को सौंपाने,जिला योजना समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने,पूर्ववर्ती सरकार द्वारा अनाबद्ध निधियों से संबंधित लिए गए गलत निर्णय को रद्द करने,त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को केरल राज्य की तर्ज पर मानदेय प्रदान करने,वार्ड सदस्यों को प्रत्येक सरकारी योजना का लाभ देने और पंचायती प्रतिनिधियों को सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा का लाभ देना शामिल है.मौके पर प्रमुख रम्भा कुमारी,उप प्रमुख सतेंद्र नारायण सिंह,मुखिया संघ के अध्यक्ष रोहित तिवारी,मुखिया मंजू देवी,अंजू देवी,संजू चौबे,रंभा मिश्रा,किरण देवी,रोशिला देवी,धर्मेंद्र चौधरी,पंसस सूरजमल राम,दयाल विश्वकर्मा,प्रेमलाल पासवान,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी,समाजसेवी गोपाल राम,मनीष गुप्ता,प्रवीण मिश्रा,किशोर कुमार,पंकज सिंह,ओम प्रकाश पांडेय गुड्डू सहित कई पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!