मझिआंव के व्यवसायियों ने नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमित कुमार का किया स्वागत

Location: Manjhiaon


मझिआंव। मझिआंव थाना में नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमित कुमार का रविवार को स्थानीय व्यवसायियों एवं समाजसेवियों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित व्यवसायियों एवं गणमान्य लोगों ने थाना प्रभारी से मझिआंव थाना क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, क्षेत्र में अमन-शांति बनाए रखने तथा पुलिस गश्ती को और प्रभावी बनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर न्याय मिले, इसके लिए पुलिस प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य करे।
नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमित कुमार ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता थाना क्षेत्र के सभी लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी समय अपनी समस्या लेकर बेझिझक उनसे मिल सकता है। सभी मामलों में नियमसंगत एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य करेगी।
कार्यक्रम में समाजसेवी मारुति नंदन सोनी, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष नीरज कमलापुरी, मनोज जायसवाल, अजय जायसवाल, बलराम मेहता, अनिल कमलापुरी, नगर पंचायत वार्ड पार्षद वीरेंद्र प्रसाद, चंदन कमलापुरी, टुकु कमलापुरी, अमरनाथ सोनी, उज्ज्वल कुमार, पप्पू जायसवाल, कक्कू जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र सोनी, धर्मेंद्र पांडेय, जयप्रकाश सिंह, ए.के. तिवारी, विवेक सोनी सहित अन्य व्यवसायी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!