अनुकंपा नियुक्ति के तीन मामलों को मिली स्वीकृति, उपायुक्त ने नियमित बैठक आयोजित करने का दिया निर्देश

Location: Garhwa

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान समिति के समक्ष प्रस्तुत तीन आवेदनों की विस्तृत जांच की गई। उपायुक्त ने आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता, अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, शपथ पत्र एवं विभागीय निर्देशों के अनुरूप प्रस्तुत अन्य दस्तावेजों का भी परीक्षण किया गया।
सभी दस्तावेजों एवं पात्रता की जांच के उपरांत समिति ने अहर्ता पूर्ण करने वाले तीनों आवेदकों कृष्ण कन्हैया पाठक, संतोष कुमार पाल एवं शिवपूजन साहू के आवेदन को स्वीकृत करते हुए अनुकंपा नियुक्ति के लिए अनुशंसा कर दी।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्थापना उपसमाहर्ता पदाधिकारी देवानंद राम को निर्देश दिया कि अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित समिति की बैठक प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित की जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र आश्रितों को समय पर नियुक्ति का लाभ मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    शादी की 16वीं वर्षगांठ पर दंपति ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद का दिया संदेश

    शादी की 16वीं वर्षगांठ पर दंपति ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद का दिया संदेश

    मझिआंव के व्यवसायियों ने नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमित कुमार का किया स्वागत

    मझिआंव के व्यवसायियों ने नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमित कुमार का किया स्वागत

    अनुकंपा नियुक्ति के तीन मामलों को मिली स्वीकृति, उपायुक्त ने नियमित बैठक आयोजित करने का दिया निर्देश

    अनुकंपा नियुक्ति के तीन मामलों को मिली स्वीकृति, उपायुक्त ने नियमित बैठक आयोजित करने का दिया निर्देश

    सरस्वती नदी सफाई अभियान की हुई शुरुआत, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा

    सरस्वती नदी सफाई अभियान की हुई शुरुआत, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा

    मेराल में मोबाइल जोन का शुभारंभ, सभी कंपनियों के मोबाइल व रिपेयरिंग की मिलेगी सुविधा

    मेराल में मोबाइल जोन का शुभारंभ, सभी कंपनियों के मोबाइल व रिपेयरिंग की मिलेगी सुविधा

    पलामू की प्रमुख खबरें

    पलामू की प्रमुख खबरें
    error: Content is protected !!