मंदिर से लौट रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के अभाव में मौत

Location: Meral

मेराल (गढ़वा)। थाना क्षेत्र के मेराल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय राम मूरत प्रसाद उर्फ गुजर की मौत हो गई। वह शनिवार की शाम करीब 7 बजे हाई स्कूल के पास स्थित शिव मंदिर से पूजा कर अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि राम मूरत प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत मेराल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां उस समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनके सिर में गहरी चोट लगी थी और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। वहीं, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी सदर अस्पताल पहुंच गए।
इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि एनएच किनारे स्थित मेराल अस्पताल में डॉक्टर का नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर समय पर इलाज मिल जाता, तो शायद राम मूरत प्रसाद की जान बचाई जा सकती थी।
मौके पर कई स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!