भवनाथपुर में महुआ चुनने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बनसानी पंचायत स्थित माईधीया गांव में महुआ चुनने को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मंगरू यादव, उनकी पत्नी अमिला देवी और पुत्र सुबई कुमार यादव शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए भवनाथपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

घायलों ने बताया कि उनके रैयती जमीन पर महुआ का एक पेड़ है, जिसकी एक डाल उनके गोतिया के खेत की ओर है। इसी को लेकर विवाद हुआ। जब पीड़ित पक्ष ने महुआ चुनना चाहा, तो दूसरे पक्ष द्वारा इसका विरोध किया गया और कहा गया कि पेड़ की डाल ही काट देंगे। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि अवधेश यादव, बीरेंद्र यादव, आशीष यादव, अजीत यादव, बिमली देवी और कलपतिया देवी ने लाठी, डंडा और टांगी से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने भवनाथपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!