कांडी प्रखंड में ओलावृष्टि और आंधी से फसलें बर्बाद, किसानों में मायूसी

Location: कांडी


कांडी प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे अचानक हुई बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हेंठार क्षेत्र में ओलावृष्टि से गेहूं, सब्जी और आम की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बलियारी और गड़ाखुर्द पंचायत में ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का प्रभाव अधिक देखा गया, जबकि प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र इससे प्रभावित नहीं हुआ।

किसानों भोला मेहता, वीरेंद्र मेहता, गोपाल चंद्रवंशी, सर्जक मेहता, शंकर यादव, विनोद मेहता, मुकेश मेहता, बबलू कुमार, रणजीत मेहता और प्रवेश मेहता ने बताया कि ओलावृष्टि से गेहूं की तैयार फसल को नुकसान पहुंचा है। करीब 50 प्रतिशत गेहूं की फसल अभी खेतों में ही है। खेतों में काटकर रखे गए पांजा को तेज हवा उड़ाकर ले गई। इसके अलावा कद्दू, भिंडी, करेला, बैगन सहित अन्य सब्जियों की फसलें भी नष्ट हो गईं।

तेज आंधी और ओलावृष्टि से आम के छोटे-छोटे फल टूटकर गिर गए हैं। किसानों द्वारा लगाए गए हजारों एकड़ में रवि फसलें जैसे गेहूं, चना, जौ और सब्जियां पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों की कमर टूट गई है। कर्ज लेकर खून-पसीना बहाकर खेतों में फसल उगाने वाले किसान बेहद मायूस हैं। किसानों ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जांच कर मुआवजा देने की मांग सरकार से की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!