बिजली दर बढ़ोतरी पर भाजपा का हमला: रितेश चौबे बोले—जनता से वादा कर झामुमो ने दिया धोखा

गढ़वा: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सोरेन सरकार पर बिजली दरों में वृद्धि को लेकर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने जनता से फ्री बिजली देने का वादा किया था, लेकिन अब उल्टे एक मई से बिजली महंगी कर जनता को धोखा दिया गया है।

रितेश चौबे ने कहा कि बिजली दर बढ़ने से आमजन पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और अन्य क्षेत्रों में भी महंगाई का असर देखने को मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो 24 घंटे बिजली दे पा रही है, और न ही व्यवस्था सुधार रही है, लेकिन लगातार दरें बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी से लेकर बरसात तक बिजली विभाग केवल सर्विस सुधार के नाम पर कटौती करता है। वहीं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं से बिजली कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। गरीब लोगों को कनेक्शन लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रितेश चौबे ने मांग की कि हेमंत सरकार बिजली कनेक्शन के लिए मामूली शुल्क तय करे और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करे। उन्होंने कहा कि दरें बढ़ाकर झामुमो सरकार ने जनता के जनादेश का अपमान किया है। सरकार को जनहित में बिजली सस्ती करनी चाहिए और व्यवस्था सुधारनी चाहिए।

इस मौके पर भाजपा नेता संजय जायसवाल, नवीन जायसवाल, राजेश विश्वकर्मा, लव ठाकुर सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!