बसपा ने जिला व विधानसभा कमेटी का किया गठन, नंदा पासवान बने जिला अध्यक्ष

Location: Meral

गढ़वा के रामदुलारी होटल में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉक्टर लालजी मेधांकर, प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिव पूजन मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीत कुमार अंबेडकर, प्रदेश महासचिव सुनीता देवी, जॉन प्रभारी अरुण कुमार सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में चर्चा के बाद गढ़वा जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से नंदा पासवान को जिला अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में डॉ. राजेश कुमार राम उपाध्यक्ष, कमला सिंह सचिव, कामता राम कोषाध्यक्ष, जबकि महासचिव पद पर रघुनाथ एक्का को नियुक्त किया गया। इसके अलावा ज्ञानी राम और सुनेश्वर राम को जिला प्रभारी, गौतम कुमार को बहुजन वॉलिंटियर फोर्स का जिला संयोजक बनाया गया। नथुनी राम को पलामू जोनल प्रभारी और प्रमोद कुमार राम को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में गढ़वा-रंका विधानसभा कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमें मोतीराम को अध्यक्ष, कमलेश्वर भूईहर को सचिव, चंद्रिका सिंह खरवार को उपाध्यक्ष, श्री राम रवि को कोषाध्यक्ष और राम ध्यान राम को महासचिव चुना गया।

प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिव पूजन मेहता ने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी डॉ. लालजी मेधांकर ने सभी को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में बसपा संगठन को मजबूत किया जाएगा और आगामी चुनाव में सभी सीटों पर जीत के लिए कार्य किया जाएगा।

बैठक में ब्रह्मदेव राम, हरेराम, उमाशंकर राम, उपाध्याय चौधरी, राजेश राम, संजय राम, बनारसी राम, दिलीप कुमार, संतोष प्रकाश गौतम, राहुल कुमार, अलियार राम, ब्रह्मदेव पासवान, विपिन बिहारी राम, विद्यार्थी कुमार, शिव शंकर राम, छोटे लाल राम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!