किसानों की आय दोगुनी करने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Location: Ramana

रमना के मड़वनिया पंचायत भवन सभागार में गुरुवार को संकल्प किसान विकास केंद्र मड़वनिया द्वारा “किसानों की आय दोगुनी करने” पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) गढ़वा और संकल्प किसान विकास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन आत्मा के उप निदेशक योगेंद्र प्रसाद सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के वरीय वैज्ञानिक डॉ. राहुल कुमार और संकल्प किसान के अध्यक्ष चितरंजन कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

संरक्षण कृषि से बढ़ेगी आय
किसानों को संबोधित करते हुए डॉ. राहुल कुमार ने संरक्षण कृषि तकनीक पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धान की सीधी बुआई, शून्य जुताई, और अवशेष प्रबंधन जैसी तकनीकों को अपनाकर किसान लागत कम कर सकते हैं। इसके अलावा, दलहनी और तिलहनी फसलों की खेती में जल संरक्षण तकनीक का उपयोग कर कम सिंचाई में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

नीलगाय से फसल सुरक्षा के उपाय
प्रशिक्षण के दौरान फसल संरक्षण और नीलगाय से बचाव के उपायों पर भी किसानों को जानकारी दी गई। किसानों को परती भूमि प्रबंधन और कृषि क्रियाओं पर विस्तृत व प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम को उपनिदेशक योगेंद्र प्रसाद सिंह, सचिव नवीन कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान अजय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, लव कुमार सिंह, कन्हाई यादव, राजेश कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, राजेश चौधरी सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!