Location: Meral
मेराल। एनपीएस गुरुकुलम स्कूल सिरहे में शुक्रवार को फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान अग्नि समन्वय अधिकारी मंटू सिंह एवं सहायक अलेख कुमार गौतम ने विद्यार्थियों को आग से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्राथमिक सुरक्षा उपायों, आपातकालीन स्थिति में सतर्क रहने और आग लगने की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।
छात्रों को व्यावहारिक रूप से भी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों में सही निर्णय ले सकें। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुरुकुलम पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक और छात्र शामिल हुए। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, कार्यालय प्रभारी श्रीराम सिंह, सीसीए प्रभारी पूजा उरांव, खेल शिक्षक गौतम पासवान सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।











