खजुरी में खेल स्टेडियम सहित कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण

Location: Manjhiaon

मझिआंव: प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के खजुरी सहित विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। रांची से आए परामर्शी द्वारा वार्ड नंबर 12 के खजुरी में खेल स्टेडियम निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया और नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्देश पर डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
इसके अलावा वार्ड नंबर 3 के दुबे टोला में तालाब का सुंदरीकरण एवं उसके समीप पार्क निर्माण, वार्ड नंबर 4 स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास विवाह भवन निर्माण, वार्ड नंबर 9 के आमर पश्चिम टोला स्थित गायत्री मंदिर के समीप तालाब के सुंदरीकरण सहित अन्य योजनाओं के लिए भी स्थल निरीक्षण किया गया।
बताया गया कि नगर पंचायत में कई वर्षों से चुनाव लंबित रहने के कारण विकास कार्य बाधित थे, जिससे सभी 12 वार्डों में योजनाएं ठप पड़ी थीं। अब चुनाव के बाद विकास कार्यों को गति देने के लिए पहल शुरू कर दी गई है। विभागीय निर्देशानुसार योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे नगर पंचायत का समग्र विकास संभव हो सकेगा।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, सिटी मैनेजर राकेश पाठक, जितेश कुमार, प्रधान सहायक अनूप तिवारी, कनीय अभियंता संदीप यादव, राकेश सिन्हा, विकास सिंह एवं संबंधित वार्ड पार्षद उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!